Parmarth TV
जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बोल दिया कि प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही हैं। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्मय से बड़ी बात कही है।
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश के 80 से अधिक सीएचसी-पीएचसी बिना बिजली कनेक्शन के चल रहे हैं। नतीजा यह है कि लाखों रुपए की दवाइयां और वैक्सीन खराब हो रही हैं, मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं और सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रही हैं। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि जनता के जीवन के साथ खुला खिलवाड़ है।
लगता है भाजपा सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ़ विज्ञापनों और इवेंट मैनेजमेंट पर है
बेनीवाल ने कहा कि पहले प्रसूताओं की मौतों पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की संवेदनहीनता सामने आई, अब अस्पतालों की यह बदहाल तस्वीर पूरे प्रदेश के सामने है। लगता है भाजपा सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ़ विज्ञापनों और इवेंट मैनेजमेंट पर है, जबकि ज़मीनी हकीकत में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर पड़ी है।
सरकार किस “बेहतरीन स्वास्थ्य मॉडल” का ढिंढोरा पीट रही है?
आरएलपी सांसद हनुमान बनेवाली ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से से पूछना चाहता हूं कि आखिर प्रदेश के गैर जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री की जवाबदेही कब तय होगी? जब अस्पतालों में बिजली नहीं होगी, दवाइयां सुरक्षित नहीं रहेंगी तब सरकार किस “बेहतरीन स्वास्थ्य मॉडल” का ढिंढोरा पीट रही है? राजस्थान की जनता अब बहाने नहीं, जवाब चाहती है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







