Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

साधु-संतों को लेकर हनुमान बेनीवाल के निशाने पर आई भाजपा सरकार, कहा- सनातन के नाम पर वोट लेकर सत्ता हासिल करने… | Parmarth TV

साधु-संतों को लेकर हनुमान बेनीवाल के निशाने पर आई भाजपा सरकार, कहा- सनातन के नाम पर वोट लेकर सत्ता हासिल करने… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सासंद हनुमान बेनीवाल ने साधु-संतों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बोराज में रात्रि चौपाल के मामले को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने गुरुवार देर रात एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर जिले की मौजमाबाद तहसील में स्थित भैराणा (बिचून) में श्री दादूपालका भैराणा धाम में आंदोलित संतो द्वारा कल बोराज में रात्रि चौपाल में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को लताड़ना यह दर्शा रहा है कि सनातन के नाम पर वोट लेकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा के शासन में साधु-संतो का कोई सम्मान नहीं है।

बेनीवाल ने कहा कि साधु-संतों द्वारा राजस्थान के डिप्टी सीएम को सार्वजनिक रूप से लताड़ा जाना केवल एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि सनातन आस्था और संत समाज के सम्मान से जुड़ा विषय है। भाजपा हर मंच से खुद को सनातन की सबसे बड़ी हितैषी बताती है, लेकिन जब संत समाज अपमानित महसूस करता है तब मुख्यमंत्री, पार्टी के बड़े नेता और मंत्री मौन क्यों हो जाते हैं ? क्या भाजपा के लिए सनातन सिर्फ चुनावी नारा है?

राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा को अपनी दोगली नीति पर जवाब देना चाहिए

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अगर संतों की बात भाजपा सरकार में नहीं सुनी जाएगी, तो फिर ‘सनातन रक्षा’के दावे किसलिए ? संत समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे पहले भाजपा के एक विधायक जो खुद संत है,उन्होंने भी इन आंदोलित संतो की भावनाओं को आहत किया था। राजस्थान की जनता बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से पूछ रही है कि राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा को अपनी दोगली नीति पर जवाब देना चाहिए।

PC: bhayaji

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News