Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अब किसानों को लेकर भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अब किसानों को लेकर भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब गेहूं खरीद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित प्रदेशभर में गेहूं खरीद को लेकर किसानों का आक्रोश सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा है। हमेशा 30 जून तक होने वाली खरीद को इस बार पहले 31 मई और अब केवल 19 जून तक सीमित करने से हजारों पंजीकृत किसान अपनी बारी के इंतजार में सड़कों पर बैठे हैं।

बारदाने की किल्लत और सुस्त उठाव के बीच ऊपर से बेमौसम बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे खुले में पड़ा लाखों क्विंटल अनाज भीगकर बर्बाद होने और नमी के कारण रिजेक्ट होने की कगार पर है। खरीद की समय सीमा नजदीक आ रही है, ऐसे में अगर तुरंत तारीख नहीं बढ़ाई गई तो अन्नदाता को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचनी पड़ेगी।

गहलोत ने कहा कि मेरी राज्य सरकार से मांग है कि खरीद की अंतिम तिथि को हर बार की तरह तुरंत बढ़ाकर 30 जून किया जाए, खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए और मंडियों से गेहूं का उठाव तेज कर किसानों को राहत दी जाए।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News