Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने इस घटना को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार से कर डाली ये मांग | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने इस घटना को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार से कर डाली ये मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेंशन देने की मांग कर रहे पेंशनर्स एवं कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा के बीच घटी घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। गहलोत ने भजनलाल सरकार से पेंशनर्स की सुनवाई कर उन्हें राहत दिए जाने की मांग की है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेंशन देने की मांग कर रहे पेंशनर्स एवं कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा के बीच घटी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुलपति सभी के लिए सम्माननीय हैं फिर वे विश्वविद्यालय में कार्यरत कार्मिक हो या पेंशनर हों। इस घटना को लेकर जोधपुर कलेक्टर से बात कर जानकारी ली है।

यह जांच का विषय है कि ऐसी स्थिति क्यों बनी जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने हुए। पहले भी विश्वविद्यालय चल रहा था पर ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी। ये पेंशनर भी बार-बार पेंशन न मिलने के कारण प्रदर्शन के लिए मजबूर होते हैं। राज्य सरकार को इन पेंशनर्स की भी सुनवाई कर उन्हें राहत देनी चाहिए। मैं प्रो. शर्मा के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

कुलगुरु पवन कुमार शर्मा के हाथ और पांव में हुआ फ्रैक्चर
खबरों के अनुसार, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु पवन कुमार शर्मा और पेंशन समिति के नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई थी, जिससे कुलगुरु पवन कुमार शर्मा गिर पड़े। इससे उनके हाथ और पांव में चोट लगी। इसके बाद उन्हें अस्पलात में भर्ती करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि कुलगुरु पवन कुमार शर्मा के हाथ और पांव में फ्रैक्चर हो गया है।

PC:nayaindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News