Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब प्रदेश में कमजोर मानसून और बारिश की कमी के कारण खरीफ की बुआई में 30% आने को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा से एक आग्रह किया है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में कमजोर मानसून और बारिश की कमी के कारण खरीफ की बुआई में 30% तक की भारी गिरावट आना बेहद चिंताजनक है।
राज्य के 34 जिलों में किसान संकट में हैं और करीब 23 लाख हेक्टेयर खेतों में अब तक बुआई नहीं हो सकी है। अब तो ऐसा लगने लगा है कि प्रदेश सूखे की चपेट में न आ जाए। अन्नदाता पर मंडराता यह संकट सीधे तौर पर आने वाले दिनों में आम जनता के लिए महंगाई का बड़ा कारण बनेगा।
अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार से मेरा आग्रह है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए, किसानों को वैकल्पिक बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए और बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति दी जाए ताकि प्री मानसून में ही बुवाई कर चुके किसान अपनी बची हुई फसल को सुरक्षित कर सकें।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV






