Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में रविवार रात हुए बवाल के बाद आज भी तनाव बरकरार है। ग्रामीण आज सुबह से ही मोटा गांव थाने में पहुंच रहे हैं। खबरों के अनुसार, बाड़मेर के मोटा गांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में रविवार देर शाम एक युवक की उसके घर के पास ही कुछ बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी।
हथियारबंद युवकों ने गोविंद नाम के युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद मृतक युवक के परिजनों का गुस्सा फूटा। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी पक्ष के घरों की तरफ कूच किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कई घरों पर हमला कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि लोगों ने यहां पर 30 से ज्यादा घर फूंक दिए। जिससे कई झोंपड़ेनुमा मकान जलकर खाक हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस पर भी आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया।
घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है हत्या की घटना
पुलिस के अनुसार, हत्या की ये घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और मुकदमे हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने खुद स्थिति का जायजा लिया। वह भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की ओर से हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस द्वारा जल्द ही मामले में अन्य खुलासा किया जा सकता है।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







