Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV

Bhajanlal Sharma ने ₹993.41 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास | Parmarth TV

Bhajanlal Sharma ने ₹993.41 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बयाना में 249 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर आमजन को बड़ी सौगात दी। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बयाना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसभा को संबोधित किया एवं ₹993.41 करोड़ की लागत वाले 249 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 

इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जा रहे ये कार्य भरतपुर सहित आसपास के जिलों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार विकास को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। हमारा प्रयास है कि विकास की हर पहल का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचे और विकसित राजस्थान के संकल्प को नई गति मिले। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री, सुरेश रावत, राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम  सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

भरतपुर संभाग के कार्यकर्ताओं से भी किया संवाद
वहीं सीएम भजनलाल ने भरतपुर संभाग के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से भी आज संवाद किया। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि निकाय चुनावों में मिली शानदार सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई। यह विजय आप सभी के निःस्वार्थ भाव और दिन-रात की मेहनत का ही परिणाम है। अब बिना रुके, नई ऊर्जा के साथ आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटना है। बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाकर जन-जन तक हमारी नीतियों और विकास कार्यों को पहुँचाना हमारा प्रमुख ध्येय है। आप सभी के इस अगाध प्रेम, अद्भुत उत्साह और आत्मीय आतिथ्य के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News