Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सीएम भजनलाल ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आपके कुशल नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं हुआ कीमतों में बदलाव, अब इस बात की है आशंका | Parmarth TV अब 25 हजार तक वेतन वाले कर्मचारियों का भी कटेगा पीएफ, Modi सरकार ने उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV जयपुर में चार सीटों पर मिली जीत के बाद Dotasra का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी राजस्थान के निकाय चुनावों में आपके… | Parmarth TV देश में टर्म प्लान के क्षेत्र में हैं काफी अवसर: अमीश बैंकर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में लिवाली के बीच बैंकिंग सेक्टर के दबाव से सेंसेक्स 22 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV सऊदी-यमन में छिड़ा युद्ध, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर किए हमले, मक्का में पहली बार जारी हुआ इमरजेंसी अलर्ट | Parmarth TV भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं: PM Modi | Parmarth TV Petrol-Diesel पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, कर दी है 1 से 5 रुपए तक की कटौती | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  1036 रुपए सस्ता हुआ दस ग्राम सोना, इतनी घट गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV

Civic Body Elections: जयपुर के 150 वार्डों का आरक्षण तय, 63 वार्डों में कोई भी बन सकता है पार्षद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV

Civic Body Elections: जयपुर के 150 वार्डों का आरक्षण तय, 63 वार्डों में कोई भी बन सकता है पार्षद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की 309 निकायों के कुल 10,245 वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया आज पूरी कर ली गई है। इसके तहत जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला कलेक्टर संदेश कुमार नायक और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की मौजूदगी में ये लॉटरी निाकली गई।

खबरों के अनुसार, लॉटरी प्रक्रिया की शुरुआत अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के वार्डों के साथ हुई। इसके बाद अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सामान्य (जनरल) वर्ग के वार्डों का निर्धारण किया गया। इस बार राजधानी जयपुर में महिलाओं के लिए 50 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वहीं ओबीसी के लिए 30, एससी के लिए 20, एसटी के लिए 6, अनारक्षित ओपन 63 और अनारक्षित महिला के लिए 31 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। राजधानी जयपुर के 63 वार्ड में कोई भी पार्षद बन सकता है। अब शहर की सरकार के लिए प्रमुख दलों में टिकट के लिए भाग दौड़ शुरू हा जाएगी।

खबरों के मुताबिक, आरक्षण लॉटरी में एसटी के लिए कुल 6 वार्ड आरक्षित हैं जिसमें वार्ड नम्बर 68, 60, 150, 64, 131 और 61 शामिल है। एसटी महिला के लिए वार्ड नम्बर 68 और 150 आरक्षित हैं।एससी के लिए आरक्षित वार्ड में 72, 124, 132, 65, 79, 86, 37, 69, 115, 50, 58, 129, 63, 84, 55, 45, 59, 85, 66 और 142 शामिल हैं। एससी महिला के लिए 7 वार्ड आरक्षित हैं जिसमें वार्ड नम्बर 124, 59, 72, 86, 58, 69 और 142 शामिल हैँ।

ओबीसी के लिए आरक्षित में 41, 42, 10, 102, 90, 51, 82, 94, 48, 143, 144, 33, 83, 12, 26, 52, 147, 113, 122, 23, 75, 53, 38, 2, 39, 18, 146, 27, 80 और 91 वार्ड शामिल हैं। वहीं ओबीसी महिला के लिए वार्ड नम्बर 102, 75, 10, 94, 143, 146, 90, 26, 33 और 80 आरक्षित हैं। वहीं सामान्य महिला के लिए 6, 8, 148, 123, 149, 9, 107, 4, 108, 145, 100, 117, 88, 73, 20, 7, 126, 133, 46, 70, 92, 139, 32, 87, 138, 125, 56, 116, 25, 136 और 110 शामिल है।

सामान्य ओपन के लिए वार्ड नम्बर 67, 29, 62, 96, 114, 93, 121, 89, 101, 15, 95, 3, 28, 13, 128, 34, 47, 17, 119, 104, 35, 22, 120, 24, 98, 1, 14, 31, 140, 141, 40, 97, 76, 19, 49, 105, 137, 57, 111, 74, 135, 112, 44, 130, 127, 81, 21, 118, 106, 5, 16, 36, 71, 78, 11, 54, 43, 30, 99, 134, 77, 109 और 103 आरक्षित किए गए हैं।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News