Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV

CM Bhajanlal ने विधानसभा में भाजपा विधायकों को चेताया, कहा- उन पर तीसरी आंख भी है… | Parmarth TV

CM Bhajanlal ने विधानसभा में भाजपा विधायकों को चेताया, कहा- उन पर तीसरी आंख भी है… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक ली। इस बैठक में सीएम भजनलाल ने प्रदेश के विकास, जनहित के मुद्दों तथा विधानसभा की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर सार्थक चर्चा की। विधानसभा के हां पक्ष की लॉबी में आयोजित इस बैठक में भाजपा के विधायक और मंत्री मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम भजनलाल ने सदन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधायकों की सराहना की। दूसरी ओर विधायकों को चेताते हुए ये भी कहा कि उनके कामकाज पर नजर रखी जा रही है और उन पर तीसरी आंख भी है, इसलिए सभी को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। सीएम ने कहा कि विधायकों ने जो मांगा सरकार ने उसे पूरा करने का प्रयास किया है।

सीएम ने आज हुई इस बैठक में मंत्रियों को निर्देश दिया कि सरकार के पांच साल के कार्यकाल में उन्हें राज्य की दो सौ विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचना है। मंत्री जनता के बीच जाकर आठ से दस घंटे तक रुकें और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान करें।

एंटी इनकंबेंसी को लेकर भी बोल दी है ये बड़ी बात
सीएम ने इस दौरान एंटी इनकंबेंसी को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार के दो साल पूरे होने के बाद भी प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी का माहौल नहीं है, जो सरकार के लिए सकारात्मक संकेत है। भाजपा विधायक दल की इस  बैठक में आगामी राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों को लेकर भी सीएम ने चर्चा की। बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News