Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अलवर में नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा सब साथ चलेंगे, नगर निकाय चुनाव में विजय का नया इतिहास रचेंगे। राजस्थान के सिंहद्वार अलवर की पावन धरा आज जन-विश्वास के अनूठे रंग में रंगी नजर आई।

जन-आशीर्वाद रोड शो के दौरान सड़कों पर उमड़े विशाल जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि जनता का अटूट भरोसा भाजपा के साथ है। मातृशक्ति का अपार स्नेह, युवाओं की गूंजती हुंकार और बुजुर्गों का मंगलकारी आशीर्वाद इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रदेश अब रुकने वाला नहीं है। आधुनिक सुविधाओं, तेज रफ्तार विकास और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए अलवर की देवतुल्य जनता-जनार्दन डबल इंजन सरकार की नीतियों के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है। मत्स्य अंचल के इस अगाध प्रेम, आत्मीय सत्कार और अविस्मरणीय आशीर्वाद के लिए हृदयतल से कोटिशः वंदन एवं हार्दिक आभार। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव,राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

शहरों का समग्र और सतत विकास तभी सार्थक सिद्ध होता है, जब उसका प्रत्यक्ष लाभ हर नागरिक तक पहुंचे
वहीं भजनलाल शर्मा ने अलवर में आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 की व्यापक तैयारियों के निमित्त आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी के ऊर्जावान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। शहरों का समग्र और सतत विकास तभी सार्थक सिद्ध होता है, जब उसका प्रत्यक्ष लाभ हर नागरिक तक पहुंचे। अलवर सहित प्रदेश के सभी शहरों को आधुनिक, स्वच्छ और समृद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भजनलाल ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम, संगठन की अटूट शक्ति और जनता-जनार्दन का अपार आशीर्वाद मिलकर नगर निकाय चुनावों में प्रचंड विजय सुनिश्चित करेगा और राजस्थान के शहरी विकास को एक ऐतिहासिक दिशा प्रदान करेगा।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







