Parmarth TV
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झालावाड़ के पिपलोदी हादसे को 1 साल बीतने के बाद भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि झालावाड़ के पिपलोदी हादसे को 1 साल बीत गया, लेकिन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता आज भी जस की तस है। 7 मासूम बच्चों की स्कूल की छत गिरने से जान चली गई, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई की लीपापोती करने में सरकार को पूरा 1 साल लग गया। लेकिन 1 साल भी पिपलोदी में स्कूल का नया भवन नहीं बना, 1 साल बाद भी प्रदेश के बुरी तरह जर्जर 5,667 स्कूलों की मरम्मत नहीं हुई, 1 साल बाद भी विभागीय मंत्री की कोई जवाबदेही तय नहीं हुई, और 1 साल बाद भी मुख्यमंत्री ने पिपलोदी घटना पर दु:ख प्रकट नहीं किया।
पिपलोदी के बच्चे आज भी किसान के घर में पढ़ने को मजबूर हैं। हादसे के बाद तत्काल सुरक्षित भवन देना भाजपा सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन वादे कागज़ों तक सीमित रह गए। सार्वजनिक शिक्षा के प्रति भाजपा सरकार की लापरवाही, उदासीनता एवं संवेदनहीनता का ये जीता जागता उदाहरण प्रदेश जी जनता के सामने है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







