Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV

Dotasra ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने संविदा और ठेका प्रथा का विरोध किया… | Parmarth TV

Dotasra ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने संविदा और ठेका प्रथा का विरोध किया… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सरकारी भर्तियों की आस लगाए बैठे लाखों युवाओं के साथ धोखा देने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में सरकारी भर्तियों की आस लगाए बैठे लाखों युवाओं के साथ धोखा हो रहा है।

बीजेपी ने चुनाव से पहले क्या-क्या वादे किए, और अब क्या कर रही है। संविदा और ठेका प्रथा नौकरी नहीं.. युवाओं के भविष्य और सपनों के साथ सीधा खिलवाड़ है! विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने संविदा और ठेका प्रथा का विरोध किया, बड़े-बड़े भाषण दिए.. लेकिन आज सत्ता में बैठकर युवाओं को स्थायी नौकरी देने की जगह उनका गला घोंटने का काम कर रही है। 45 हजार पदों की स्थायी भर्ती पर कैंची चलाना, 10 विभागों की 20 प्रमुख भर्तियों का स्वरूप बदलकर उन्हें संविदा और ठेके पर सौंप देना युवाओं के भविष्य को चकनाचूर करना है। 

डोटासरा ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, जेटीए, सीएचओ, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे अहम पदों को नियमित कैडर के बजाय संविदा के हवाले करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी सरकार का दोहरा चरित्र देखिए.. एक तरफ 4 लाख सरकारी नौकरियों के झूठे दावे और डींगें हांक रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत ये है कि नियमित भर्तियों को चुपचाप ठेका प्रथा में बदल रही है।

जबकि कांग्रेस सरकार ने ठेका प्रथा को खत्म करके संविदाकर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए "राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022" लागू किया, जिसके तहत 1.10 लाख संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई और वर्ष 2022-23 में 20% और 2023-24 में 15% मानदेय में भी वृद्धि की। युवाओं के भविष्य को संविदा की आग में झोंकने वाली इस बीजेपी सरकार का दोहरा चरित्र बेनकाब हो चुका है। प्रदेश का युवा भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News