Parmarth TV
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एक्स के माध्यम से आज कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों में ये कृषि विभाग की ये सबसे शर्मनाक और हैरान करने वाली ख़बर है। कांग्रेस सरकार के समय जो कृषि बीमा योजना किसानों की फसलों का सुरक्षा कवच थी, वो आज मोदी सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार और भरोसे का संकट बन चुकी है।
अधिकांश किसान बिना मुआवजा बाहर हो जाते हैं
कांग्रेस नेता डोटासरा ने कहा कि महज दो साल में देशभर के 73 लाख किसानों ने फसल बीमा छोड़ दिया, जिनमें से राजस्थान के 6.79 लाख किसान हैं। बीमा के नाम पर किसानों से प्रीमियम तो वसूला जाता है, लेकिन फसल बर्बादी के बाद गिरदावरी रिपोर्ट के लिए भारी भ्रष्टाचार और सर्वे के आकलन में सियासी दांव ऐसे चले जाते हैं, जिसमें अधिकांश किसान बिना मुआवजा बाहर हो जाते हैं और मुनाफा बीमा कंपनियां कमाती है।
आखिर क्यों देश का किसान फसल बीमा योजना से दूर हो रहा है?
गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि सरकार को बताना चाहिए.. आखिर क्यों देश का किसान फसल बीमा योजना से दूर हो रहा है? क्या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सिर्फ बीमा कंपनियों के फायदे के लिए है? डोटासरा ने इस संबंध में एक खबर शेयर की है। इस खबर के आधार पर ही उन्होंने भाजपा सरकार परन निशाना साधा है।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







