Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

DRDO को मिली बड़ी सफलता, सीएम भजनलाल ने दी बधाई, कहा- यह सफलता केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं… | Parmarth TV

DRDO को मिली बड़ी सफलता, सीएम भजनलाल ने दी बधाई, कहा- यह सफलता केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा कई अत्याधुनिक तकनीकों का सफल परीक्षण किए जाने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्होंने डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों एवं समर्पित कर्मियों को हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डीआरडीओ इंडिया द्वारा बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) प्रणाली के सफल प्रदर्शन एवं भारतीय नौसेना की मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल के प्रथम सफल परीक्षण ने एक बार फिर विश्व को भारत की बढ़ती सामरिक क्षमता का परिचय कराया है।

डीआरडीओ की यह सफलता केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और 140 करोड़ देशवासियों के सपनों व विश्वास की जीत है। वर्षों की तपस्या, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से अर्जित यह उपलब्धि हर भारतीय के हृदय को गर्व से भर देती है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों एवं समर्पित कर्मियों को हार्दिक बधाई। आपका समर्पण भारत की सुरक्षा का कवच है और आपकी सफलता नए भारत के उज्ज्वल, सशक्त और आत्मनिर्भर भविष्य का आधार है।

भारत की युवा शक्ति ने केवल सपने देखना नहीं, बल्कि उन्हें साकार करना भी सीखा है

इससे पहले भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की युवा शक्ति ने केवल सपने देखना नहीं, बल्कि उन्हें साकार करना भी सीखा है। कभी अवसरों की तलाश में भटकने वाला युवा आज नवाचार का नेतृत्व कर रहा है, रोजगार खोजने वाला युवा आज रोजगार सृजित कर रहा है और खेल के मैदानों से लेकर वैश्विक मंचों तक भारत का तिरंगा नई ऊंचाइयों पर लहरा रहा है। नई शिक्षा व्यवस्था, कौशल विकास, स्टार्टअप संस्कृति और खेलों को मिले अभूतपूर्व प्रोत्साहन ने करोड़ों युवाओं के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और सफलता के नए अध्याय लिखे हैं। यह केवल 12 वर्षों की यात्रा नहीं, बल्कि करोड़ों युवा सपनों के साकार होने की कहानी है। यही युवा शक्ति आज विकसित भारत के अमृतकाल की सबसे बड़ी ताकत और सबसे मजबूत आधारशिला है।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News