Parmarth TV
जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब प्रदेश में डीग जिले के नगर में जाट समाज की धर्मशाला पर कथित कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आरएलपी सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में डीग जिले के नगर में जाट समाज की धर्मशाला पर कथित कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होना अत्यंत चिंताजनक है।
यह मामला केवल एक धर्मशाला का नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास, सामुदायिक सम्मान और कानून व्यवस्था से जुड़ा विषय है। यह घटना स्थानीय विधायक एवं राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में हुई है, जो भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करती है। राज्य सरकार इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे, सभी पक्षों से संवाद स्थापित करे और सकारात्मक समाधान सुनिश्चित करे, ताकि सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और शांति बनी रहे।
PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







