Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 5 घंटे तक किया प्रदर्शन, Abhijeet Deepke ने की शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग | Parmarth TV मजबूत डॉलर और फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से इस सप्ताह सोना 0.87 प्रतिशत फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV पेट्रोल से भी 20 रुपए सस्ता मिलेगा ये ईंधन, कर दिया गया है लॉन्च, आमजन को मिली राहत | Parmarth TV US-Iran Dispute: ईरान ने दे डाली है चेतावनी, अमेरिका ने अब लगा दिया है ये प्रतिबंध | Parmarth TV भारत पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक Abhijit Deepke, दिल्ली में करेंगे ऐसा | Parmarth TV Gold and Silver Prices: 6,442 रुपए गिरी चांदी की कीमत, सोना हुआ 2,225 रुपए सस्ता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर सहित बड़े शहरों में आज इतनी तय हुई है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर Congress ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, जयराम रमेश ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Rajasthan: राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने नीरज डांगी और भाजपा ने सतीश पूनिया व अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने अब सीएम भजनलाल से पूछा ये सवाल, कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने अब सीएम भजनलाल से पूछा ये सवाल, कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि कोटपूतली के अजीतपुरा-कुजोता क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्रामीणों पर खनन माफियाओं द्वारा की गई कथित ताबड़तोड़ फायरिंग केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है।

जब ग्रामीण अपने जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से धरने पर बैठे थे, तब उन पर गोलियां चलना बेहद शर्मनाक और भयावह है। यह घटना बताती है कि अवैध खनन में लिप्त तत्वों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं और आम नागरिक स्वयं को कितना असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इस प्रकार की घटना सत्ता में बैठे लोगो के संरक्षण के बिना असम्भव है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में सुरक्षा नहीं मिल सकती, तो कानून का डर आखिर किसे है ? क्या खनन माफियाओं के सामने सरकार और पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है? राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी करनी चाहिए, अवैध खनन के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में कोई भी माफिया कानून को अपने हाथ में लेने की हिम्मत न कर सके।

यदि आज ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह केवल अजीतपुरा-कुजोता का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी साबित होगा। मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि खनन माफिया निर्दोष ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके चले गए,आखिरकार ऐसे माफियाओं के खिलाफ आप कब कार्यवाही करोगे? इस प्रकार की घटना राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण है। इस फायरिंग की घटना में घायल हुए नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

PC:channel4newsindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News