Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से करेगी देशव्यापी आंदोलन, दीपके ने कर दिया ऐलान | Parmarth TV Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV

Hanumangarh में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, गहलोत और पायलट ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Hanumangarh में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, गहलोत और पायलट ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश के हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रावतसर थाना क्षेत्र में श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही एक निजी यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। इस सड़क हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दुख प्रकट किया है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होना बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं उनके शोकाकुल परिजनों को धैर्य तथा हिम्मत प्रदान करें। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हैं।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News