Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आप भी चौंक जाएंगे। यहां पर अब 17 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है।
खबरों के अनुसार, मॉर्निंग वॉक के दौरान आरोपी युवक से पीडि़ता की दोस्ती हुई थी। युवक ने मिलने के बहाने बुला घर ले जाकर लड़की को अपनी हवका का शिकार बनाया।
पुलिस ने इस संबंध जानकारी दी कि जयपुर निवासी 17 साल की लड़की ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि लड़की मॉर्निंग वॉक पर रोज सार्वजनिक पार्क में जाती है।
पार्क में घूमने के दौरान उसकी आरोपी युवक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए। शुक्रवार को आरोपी ने नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाकर एक घर में ले गया। यहां पर आरोपी युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
PC:taylorring
Parmarth TV







