Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Jaipur: अब सड़क और घर की छत पर घूमता दिखा लेपर्ड, वन विभाग की टीम कर रही है तलाश | Parmarth TV

Jaipur: अब सड़क और घर की छत पर घूमता दिखा लेपर्ड, वन विभाग की टीम कर रही है तलाश | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों के दिलों में दहशत बनी हुई है। यहां के रिहायशी इलाके में लगातार दूसरे दिन लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया है। लेपर्ड आज शास्त्री नगर में सीकर हाउस के आसपास के क्षेत्र में दिखाई दिया। इससे पहले बुधवार को लेपर्ड विद्याधर नगर और पानीपेच इलाके में नजर आया था। अब सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड कल्याण कॉलोनी में रोड क्रॉस करता और एक घर की छत पर घूमता दिखाई दिया है। इससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

खबरों के अनुसार, वन विभाग की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सीकर हाउस सी-ब्लॉक में एक प्लॉट के आसपास लेपर्ड को तलाश में जुटी हुई है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि लेपर्ड नाहरगढ़ वन क्षेत्र से भटक कर आबादी वाले इलाके में आया होगा।

लेपर्ड का रिहायशी इलाकों में घूमना आम बात होती जा रही है। आपको बता दें कि 20 नवंबर को वीवीआईपी एरिया सिविल लाइंस में लेपर्ड का मूवमेंट हुआ था। वह एक मंत्री के बंगले में भी घुस गया था। हालांकि वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया था।

जयपुर में पहले भी नजर आ चुका है मूवमेंट
आपको बता दें कि जयपुर में इससे पहले भी आबादी वाले इलाकों में लेपर्ड की चहलकदमी देखी जा चुकी है। 21 अगस्त को गोपालपुरा मोड़ के पास लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया था। वह गत माह में राजधानी के दुर्गापुरा, जयसिंहपुरा, जगतपुरा, खो-नागोरियान, विद्याधर नगर सहित कई इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट नजर आ चुका है। इसके कारण शहर के लोगों में दहशत पैदा हो गई थी। माना जा रहा है ये खाने की तलाश में जगलों को छोड़कर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News