Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। दो दिन से राजस्थान की राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर एरिया में घूम रहे लेपर्ड को आखिरकार चांदपोल से रेस्क्यू कर लिया गया है। यहां पर लेपर्ड फ्रिज के पास छिपकर बैठा था। दुकानदार ने उसे अंदर ही बंद कर दिया। इसका करीब 5 घंटे बाद देर रात एक बजे वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर लिया।
खबरों के अनुसार, इस संबंध में जयपुर शहर के संजय सर्किल निवासी नियाज ने जानकारी दी कि गुरुवार रात लगभग 8 बजे लेपर्ड छिपा नजर आया। निजाम ने बताया कि चाचा फ्रीज में से कुछ सामान निकालने गए, तब उन्हें लेपर्ड दिखाई दिया। इसके बाद वन विभाग को इस बात की जानकारी दी गई। इसके बावजूद वन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
लगभग तीन घंटे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रात 11 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात एक बजे तक पूरा हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लेपर्ड को लेकर लोगों के मन में भय बना हुआ था।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







