Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal : जानें कैसे बीतेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal : जानें कैसे बीतेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

धर्म डेस्क। 29 नवंबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी को नए कार्यों में सफलता का योग है तो कुछ के लिए आर्थिक सावधानी जरूरी रहेगी। परिवार, स्वास्थ्य, करियर और व्यापार, हर क्षेत्र में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, यहां पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल।

जानें राशिफल का हाल

मेष – आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है, जिसमें सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, इसलिए लापरवाही न करें। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में जाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी-बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी।

वृषभ – आज यात्रा पर जा रहे हों तो वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है जिससे मन व्यथित रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा नया ऑर्डर या काम मिल सकता है जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है। आज संयम और धैर्य से दिन बिताना बेहतर रहेगा।

मिथुन – आज बच्चों से किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध में कोई बड़ा निर्णय न लें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का विरोध सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में दबाव बढ़ेगा लेकिन धैर्य लाभ देगा। नया घर या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद होगी।

कर्क – आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात हो सकती है। व्यापार में कोई बड़ी डील या समझौता आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार में सबका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप बच्चों के हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

सिंह – आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें, अपमान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में भाई या भतीजे से तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। व्यापार में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

कन्या – आज परिवार और बच्चों के साथ बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य में कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। व्यापार में गिरावट का अनुभव होगा, जिससे चिंता बढ़ सकती है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से विवाद होने की संभावना है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन के अच्छे योग बन रहे हैं।

तुला- आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में परिजनों और मित्रों से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। रुका हुआ काम आज फिर से गति पकड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें।

वृश्चिक – आज आप नया कार्य शुरू करने की मजबूत नींव रख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है जो आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से राहत का दिन रहेगा।

धनु – आज कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी से बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है, सायास शांति बनाए रखें। इस विवाद के कारण निवास बदलने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें।

मकर – आज मन अशांत रहेगा और कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है, इसलिए किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। मित्रों व परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, सावधानी जरूरी है।

कुंभ – आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी और रुका हुआ काम पूरा होगा। मन प्रसन्न रहेगा और परिवार-बच्चों के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

मीन – आज मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की संभावना है। माता-पिता किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बच्चों के लिए आज आप कोई उपहार या सामान खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Vastu Tips: रसोई में रखें ये वास्तु नियम, मिलेगा मां अन्नपूर्णा का निरंतर आशीर्वाद

Trending News