Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV

Jaipur: नशा सप्लाई करने वाले 35 ठिकानों पर एक साथ एटीएस-एएनटीएफ की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, दर्ज हुए इतने मामले | Parmarth TV

Jaipur: नशा सप्लाई करने वाले 35 ठिकानों पर एक साथ एटीएस-एएनटीएफ की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, दर्ज हुए इतने मामले | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एटीएस और एएनटीएफ ने विद्यार्थियों के बीच नशा फैलाने वाले नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस और एएनटीएफ ने गुलाबी नगर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 35 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। एटीएस और एएनटीएफ ने इस मामले में एक अभियान के तहत कुल 22 एफआईआर दर्ज कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। खबरों के अनुसार, टीमों ने आरोपियों के पास से 1,93,610 रुपए नकद, मादक पदार्थ और अवैध शराब बरामद की है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के आसपास मादक पदार्थों की अवैध सप्लाई की जानकारी मिलने के बाद एक विशेष अभियान के तहत 35 टीमें गठित कर गुप्त सूचनाएं एकत्र की गईं।

इसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सहायता से राजधानी जयपुर के 35 स्थानों पर एक ही समय में कार्रवाई की गई। इस कारण अपराधियों को भागने का मौका नहीं मिला। 22 स्थानों पर कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ, अवैध शराब और नकदी बरामद की गई। वहीं जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में भी ये कार्रवाई की गई।

जयपुर के इन स्थानों पर दर्ज हुए है मामले

इस संबंध में प्रतापनगर में 04, मोतीडूंगरी में 02, ट्रांसपोर्ट नगर में 01, बजाज नगर में 01, करधनी में 01 सांगानेर सदर में 02, रामनगरिया में 02, शिप्रापथ में 01, शिवदासपुरा में 02, मुहाना में 02, झोटवाड़ा में 01, चंदवाजी में 01, सांगानेर में 01 और नारायण विहार में 01, मामला दर्ज किया गया है।

PC:circlenews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News