Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित प्रसिद्ध नाहरगढ़ जैविक उद्यान से एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर पार्क में नियमित रखरखाव और सफाई कार्य में लगी एक महिला सफाईकर्मी पर बाघ 'शिवाजी' ने अचानक हमला कर दिया। इसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पूरे बायोलॉजिकल पार्क परिसर में हड़कंप का माहौल बन गया।
जानकारी मिलने पर आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर अपनी जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसे को केयरटेकर की गंभीर लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। खबरों के अनुसार, महिला मजदूर पार्क के 16 नंबर एंक्लोजर के नजदीक सफाई व्यवस्था का काम कर रही थी।
उसी दौरान एंक्लोजर में मौजूद टाइगर 'शिवाजी' ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान महिला को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला। चीख सुनकर आसपास मौजूद अन्य कर्मचारी दौड़े, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
केयरटेकर की अनदेखी के कारण हुआ हादसा
खबरों के मुताबिक, केयरटेकर की अनदेखी के चलते बाघ का केज खुला रह गया। इसके बाद ये हादसा हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतका शव मोर्चरी में भिजवा दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।
PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







