Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Nepal में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 1367 पहुंची,  भारत ने भेजी राहत और बचाव सामग्री की 8वीं खेप | Parmarth TV BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा आ रहे भारत, दुनिया की आधी पावर होगी दिल्ली में | Parmarth TV LPG Prices: क्या आपके शहर में बढ़ गए हैं सिलेंडर के दाम, कर लें चेक | Parmarth TV अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर किया हमला, ईरान ने भी 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं | Parmarth TV स्वामी रामदेव का दावा, आचार्य बालकृष्ण को जेल में मरवाकर और फिर उन्हे जेल में डालकर पतंजलि को खत्म करने की थी साजिश | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अमेरिका-ईरान विवाद फिर से बढ़ने के बाद इतनी तय कर दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV जनधन योजना को लेकर Gehlot का केन्द्र सरकार पर निशाना, कहा- मोदी सरकार की गलत नीतियों से… | Parmarth TV LPG: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के लिए अब आपको खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV Government Scheme: अगर लगातार छह महीनों तक नहीं लिया है अनाज तो 1 अक्टूबर से… | Parmarth TV BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय चर्चा | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम, जारी कर दी गई है ये चेतावनी | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम, जारी कर दी गई है ये चेतावनी | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर बना हुआ है। हालांकि राजस्थान में मानसून का प्रभाव कम हुआ है। प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव आने वाला है। इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार  राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिर से जोर पकड़ेंगी। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उड़ीसा तट के आसपास एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया  सक्रिय होने से पूर्वी भारत के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, भरतपुर और जयपुर संभाग में आज और कल बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा। इसके बाद 4 सितंबर से लेकर 7 सितंबर के दौरान राज्य के पूर्वी इलाकों में बारिश की तीव्रता में इजाफा होगा। इस अवधि में कोटा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कई जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  विशेष रूप से कोटा संभाग और उसके आसपास के जिलों में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 

इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 सितंबर को कोटा, झालावाड़, बारां और सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने (वज्रपात) की आशंका भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। विभाग ने  हाड़ौती क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को आंधी और तेज बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। 

PC: navbharattimes.indiatimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News