Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। जयपुर के करधनी थाना इलाके में शुक्रवार को हुई घटना के बाद पूरा जयपुर स्तब्ध है, आमतौर पर जयपुर एक शांत शहर हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं लोगों को चोट पहुंचा देती है। बता दें कि यहां करधनी में एक घर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात की भयावह तस्वीर सामने आ रही है। पुलिस को मौके से ऐसे अहम सुराग मिले हैं, जो हत्या से पहले पति-पत्नी के बीच संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। पत्नी गीता के हाथ में कुछ बाल मिले हैं, जिन्हें पुलिस राहुल के बाल होने की आशंका जता रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही होगी। बताया तो यह भी जा रहा हैं की पत्थर से वार करने से पहले राहुल ने बेटियों को जहर दिया था।
दोनों के बीच हुआ हो संर्घष
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मौके के हालात से पुलिस को अंदेशा है कि वारदात के दौरान राहुल और उसकी पत्नी गीता के बीच हाथापाई हुई थी। गीता का शव ऊपर के फ्लोर स्थित कमरे में मिला, वहीं ग्राउंड फ्लोर के दो कमरों में तीनों बेटियों के शव मिले। एक कमरे में सबसे छोटी बेटी गौरी का शव बेड पर मिला, जबकि दूसरे कमरे में नंदिनी और राधिका के शव मिले। एक बेटी सोफे पर सो रही थी, आशंका है कि करीब 10 किलो वजनी सीमेंट ब्रिक से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे वह नीचे गिर गई और सोफा भी टूट गया। इसके बाद उसके सिर पर दोबारा वार किए जाने की बात सामने आई है।
पिता को चाय पिलाकर निकल गया
जानकारी के अनुसार वारदात के बाद राहुल ने कथित तौर पर खून से सने कपड़े उतारे और नहाया। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे दूध वाले से दूध लिया और घर में चाय बनाई, उसने अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीदास झा को भी चाय पिलाई और खुद भी चाय पी। उस वक्त घर में चार शव पड़े थे, लेकिन बुजुर्ग पिता को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। लक्ष्मीदास को कम सुनाई देता है, यही वजह रही कि घर में बहू और तीनों पोतियों की चीख-पुकार भी वे नहीं सुन सके।
प्लॉट बेचने को लेकर विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राहुल को शेयर मार्केट में नुकसान हुआ था। इसके बाद वह प्लॉट बेचने की बात कर रहा था, लेकिन पत्नी गीता इसके लिए तैयार नहीं थी, इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद हत्या तक कैसे पहुंचा। राहुल और उसका परिवार 2021 से इसी घर में रह रहा था. उसके बड़े भाई संजय परिवार के साथ झोटवाड़ा में रहते हैं. पड़ोसियों के अनुसार राहुल का कॉलोनी के लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं था, जबकि तीनों बेटियां हंसमुख स्वभाव की थीं।
pc- aaj tak
Parmarth TV







