Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Jaipur: सीएम भजनलाल कर करेंगे इसका शुभारंभ, सेना दिवस परेड देखने के लिए आमजन को करना होगा ऐसा | Parmarth TV

Jaipur: सीएम भजनलाल कर करेंगे इसका शुभारंभ, सेना दिवस परेड देखने के लिए आमजन को करना होगा ऐसा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा कल भवानी निकेतन संस्थान में दोपहर 02 बजे से सेना के “Know Your Army” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सेना के नवीनतम सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा एवं Live Demonstration भी दिया जाएगा। 10 एवं 15 जनवरी 2026 को एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें सेना से जुड़े सैनिकों, पूर्व सैनिकों, पुरस्कृत सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ—साथ सेना की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी जोड़ा जाएगा।

सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में चार दिवसों 9-11-13-15 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड के लिए आमजन में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब आमजन को परेड देखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का अवसर देने के लिए पहल की गई है। यदि कोई नागरिक स्वयं तथा अपने परिवार के साथ 9-11-13-15 जनवरी को जगतपुरा, जयपुर में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भाग लेना चाहता है तो वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी  लॉगिन करे।

उसके उपरांत सिटीजन ऐप लिंक में जाकर Army Day Parade Registration पर क्लिक करके मात्र दो कॉलम भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। एक व्यक्ति दो रजिस्ट्रेशन करवा सकता एवं ई-मित्र के द्वारा भी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। रजिस्ट्रेशन उपरांत आपको एक संदेश प्राप्त होगा, उसी समय आवश्यक निर्देश भी पढ़ पाएंगे, साथ ही रूट मैप व पार्किंग मैप भी देख सकेंगे।

14 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी सुविधा

आमजन के लिए ये सुविधा मंगलवार से शुरू हो चुकी है, जो 14 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। आवेदक यह भी चुन सकता है कि वह कौनसे दिन की परेड देखना चाहता है। परेड स्थल पर प्रातः 8:45 तक पहुंचना होगा तथा परेड समाप्त होने तक स्थान छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 


Parmarth TV

Trending News