Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का प्रभाव भारत में भी पड़ रहा है। इसके कारण राजस्थान में एलपीजी की किल्लत सामने आई है। इस संबंध में अब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है।
जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आज जो स्थिति बनी है, प्रदेश में और देश में कोहराम मचा हुआ है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि आप एक श्वेत पत्र जारी करें कि आपकी कार्ययोजना क्या है, कितने आपके सिलेंडर हैं, कितनी डिमांड है। जो आप कह रहे हो कि किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, आप बताइए।
टीकाराम जूली ने कहा कि आपने सबसे पहले ₹60 घरेलू सिलेंडर पर बढ़ा दिए, उसके बाद कमर्शियल सिलेंडर पर आपने पैसे बढ़ा दिए और कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई आपने रोक दी। तो पैनिक तो अपने ही किया ना। और कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से ढाबे हैं, होटल हैं, रेस्टोरेंट हैं, बहुत सी इंडस्ट्री हैं जो बंद होने के कगार पर हैं। वहां जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी मजदूरी छूट रही है। तो उसके लिए आपका क्या प्लान है?
राजस्थान वाले कह रहे हैं कि यह भारत सरकार का काम है। तो फिर यह डबल इंजन कब काम आएगा? तो आज राजस्थान को मदद की जरूरत है, तो यह दूसरा इंजन कब काम आएगा? आज राजस्थान की मदद उस इंजन को करनी चाहिए ना।
क्या मोदी जी सिगड़ी की वापस शुरुआत करना चाहेंगे? यह चाहते हैं? अभी देख लेना, आप आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर भाजपा के प्रवक्ता आएंगे और चूल्हे पर रोटी और भोजन बनाने के फायदे आपको बताएंगे। इसे अब सबका ज्ञान शुरू हो जाएगा कि हमें जो है चूल्हे पर रोटी बनानी चाहिए।
कालाबाजारी को आप रोकेंगे कैसे?
जूली ने कहा कि आप देखिए, पूरे इलाके में जाकर देखेंगे, कोयले और लकड़ी की जो है 25% डिमांड बढ़ चुकी है, इंडक्शन की 50% डिमांड बढ़ चुकी है। लोग जो हैं परेशान हैं, कालाबाजारी हो रही है। कालाबाजारी को आप रोकेंगे कैसे? आपका क्या प्लान है? आपको बताना चाहिए। लेकिन आप इन सब बातों पर आपका कोई मतलब नहीं है।
PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







