Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV

MPS 2000 बैच का रीयूनियन : 25 वर्ष बाद हुआ ऐतिहासिक मिलन | Parmarth TV

MPS 2000 बैच का रीयूनियन : 25 वर्ष बाद हुआ ऐतिहासिक मिलन | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। एमपीएस के वर्ष 2000 बैच के छात्रों ने 25 वर्ष बाद हुए पुनर्मिलन में अपने स्कूल की यादों को याद किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में अपनी संगनी के साथ 80 से अधिक छात्र और 33 शिक्षक शामिल हुए।  कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल परिसर में बिछाए गए रेड कार्पेट पर एंट्री से हुई। बाद में उन बैचमेट्स ने कैंटीन के पुराने दिनों को याद करते हुए बन, समोसे, चाय, क्रीम रोल और कोलड्रिंक का लुत्फ उठाया।

उस समय की तरह न्यूज रीडिंग, थाॅट ऑफ द डे और सरस्वती वंदना के साथ असेंबली आयोजित की। ऑडिटोरियम में प्रिंसीपल रीटा भार्गव और माहेश्वरी समाज समिति के सदस्यों संजय बांगड़, स्कूल सचिव प्रवीण लड्डा व भवन सचिव ने स्टूडेंट्स का स्वागत किया। सभी छात्रों ने अपना परिचय दिया और अपने वर्क के सफर तथा स्कूल की यादें शेयर की। इसमें कुछ शिक्षक भी शामिल हुए, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया।

एमपीएस बैंड ने कल्चरल प्रोग्राम प्रस्तुत कर माहौल को मनोरंजक बना दिया। दोस्ती के गीतों और साजों की धुनों पर सभी झूमते रहे। लंच के बाद सभी बैचमेट्स होटल केके राॅयल डेज पहुंचे, जहां उन्होंने पुराने स्कूल के खेल खेले और मस्ती की।

कार्यक्रम का दूसरा दिन होटल हॉलिडे इन में शिक्षकों के नाम रहा। जहां छात्रों ने शिक्षकों का सम्मान किया और स्कूल की पुरानी यादें साझा की। इस रात को यादगार बनाते हुए सभी ने आयोजन समिति की सराहना की। यह पुनर्मिलन एक समय की यात्रा थी, जिसने दोस्ती, सम्मान और कृतज्ञता के रिश्तों को फिर से जीवंतता दी। 

आयोजन समित में शामिल रहे ये लोग
आयोजन समिति में रमेश जेठानी, रोहित सेठी, पुनीत गुप्ता, नमित बक्षी, मोहित बत्रा, गौरव जैन, सुर्भित धारीवाल, कोनार्क काला, अंकित जैन के साथ अनुज मुंधडा, अमित भगत, आशीष गुप्ता, नितिन पोद्दार शामिल रहे। वहीं अंकिता जैन ने मोहित बत्रा के साथ मिल कर इस अयोजन को खूबसूरती प्रदान की।

PC: SJ

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

 


Parmarth TV

Trending News