Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बम से उठाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज अजमेर दरगाह, कलेक्ट्रेट और राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच को बम से उठाने की धमकियां मिली हैं। राजस्थान हाईकोर्ट को तो लगातार तीसरे दिन ये धमकी मिली है। सूचना मिलने पर के बाद भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई है। अजमेर कलेक्टर लोकबंधु को धमकी भरा मेल मिला है। बम की सूचना के बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से लोक बंधु तुरंत बाहर आ गए।
राजस्थान हाईकोर्ट को पिछले 6 हफ्तों में पांचवीं बार इस तरह का धमकी भरा मेल मिला है। इससे पहले 31 अक्टूबर, 5 दिसंबर और 8 दिसंबर और 9 दिसंबर को इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार मिल रहे इन फर्जी मेलों ने प्रशासन की नींद उड़ रखी है।
बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट में सुबह 8 बजे बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। इसके बाद हाईकोर्ट सत्यमेव जयते भवन की तलाश की गई। अभी तक जांच में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु टीम को नहीं मिली। जांच एजेंसियां की ओर से दो बार पूरी तरह सर्च किया गया है।
वकीलों से लेकर कर्मचारियों तक में चिंता बढ़ी
लगातार मिल रही धमकियों के बीच वकीलों से लेकर कर्मचारियों तक में चिंता बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बार-बार मिल रही ये धमकियां न केवल न्यायिक कार्यवाही को बाधित कर रही हैं, बल्कि मामलों के निपटान में भी देरी का कारण बन रही हैं। आपको बता दें कि कल राजस्थान हाईकोर्ट में बार एसोसिएशन के चुनाव होने हैं। अधिवक्ताओं के बीच इस बात की भी चर्चा है कि कहीं चुनाव के चलते तो ये धमकी नहीं मिल रही है।
PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







