Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया था ऐसा, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV अब वायरल हुआ PM Modi का ये वीडियो, देशवासियों से किया आह्वान | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,849 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी हुआ 2,907 रुपए का इजाफा | Parmarth TV EPFO: इस महीने में शुरू होगी यूपीआई से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा! | Parmarth TV Colombia में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, 570 घायल, बड़ी संख्या में इमारते ढही | Parmarth TV संसद में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगे अमित शाह और राहुल गांधी के खिलाफ नारे | Parmarth TV Government Scheme: छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को सरकार तीन चरणों में देती है लोन, जान लें | Parmarth TV 8th Pay Commission के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, इतना बढ़ सकता है वेतन | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के 6 जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

Rajasthan: अमित शाह के अलवर दौरे को लेकर दे दिए गए हैं ये निर्देश | Parmarth TV

Rajasthan: अमित शाह के अलवर दौरे को लेकर दे दिए गए हैं ये निर्देश | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को अलवर आएंगे। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में शाह के अलवर में प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्रा प्रभार) संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

यादव ने इस दौरान कहा कि अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहकर विजय नगर मैदान में सभा करेंगे तथा इस दौरान 3 लाख लीटर क्षमता के सरस डेयरी प्लांट के शिलान्यास व राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 38 सीएचएस भवन सहित लगभग 700 करोड़ रुपए एवं कोटपूतली-बहरोड व खैरथल-तिजारा सहित 1100 करोड़ रुपए तथा राजस्थान के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही रोजगार मेले का आयोजन होगा तथा महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए बुकलेट का विमोचन किया जाएगा।

सभा स्थल पर बड़ी संख्या में किसान एवं आमजन की मौजूदगी रहेगी

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने  निर्देश दिए कि सभा स्थल पर बड़ी संख्या में किसान एवं आमजन की मौजूदगी रहेगी इसको दृष्टिगत रखते हुए यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहे तथा यातायात प्रभावित ना हो इसको दृष्टिगत रखते हुए उचित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में केंद्रीय वन मंत्री ने डेयरी एवं राजीविकास समूह की महिलाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया।

PC: indiatodayne

 


Parmarth TV

Trending News