इंटरनेट डेस्क। कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार है। इसके लागू होने से वेतन में मोटा इजाफा होने की संभावना है। नए वेतन आयोग में सैलरी में बढ़ोतरी मुख्य रूप से फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी। कर्मचारी संगठनों की ओर से 2.86 से 3.25 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही है। अगर सरकार सातवें पे कमीशन के अनुसार 2.57 के फिटमेंट फैक्टर को बनाए तो सैलरी में मोटा इजाफा होगा। आपकों बता दें कि 7वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया है। इसके कारण मिनिमम बेसिक सैलरी 7,000 से बढ़कर 18,000 हो गई थी।
अगर आठवें वेतन आयोग में भी 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है तो लेवल 1 में 18,000 बेसिक सैलरी का नया बेसिक 46,260 हो सकता है। यानी बेसिक में 28,260 का इजाफा होगा। लेवल 4 में 25,500 बेसिक वाले कर्मचारियों का नया बेसिक 65,535 होने की संभावना है। लेवल 6 में 35,400 बेसिक पे 90,978 तक और लेवल 10 में 56,100 बेसिक पे वाले अधिकारियों का नया बेसिक पे 1,44,177 हो सकता है।
PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







