Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV

Rajasthan उच्च न्यायालय को चौथी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, उठ रहे हैं ये सवाल | Parmarth TV

Rajasthan उच्च न्यायालय को चौथी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, उठ रहे हैं ये सवाल | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित हाईकोर्ट का बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गत 40 दिनों में राजस्थान उच्च न्यायालय को चौथी बार ये धमकी मिली है।

खबरों के अनुसार, धमकी भरी मेल रजिस्ट्रार सीपीसी को आया है। जिसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची। वहीं कोर्ट परिसर को पूरी तरह से खाली करवा दिगया गया है। कोर्ट परिसर की सघन तलाशी जारी है। इसी के तहत आज होने वाली मामलों की सुनवाई को स्थगित किया जा चुका है। लगातार धमकियां मिलने के बाद भी पुलिस की आरे से मेल करने वाले को ट्रेस नहीं किया गया है। इससे अधिवक्ता पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

पहले भी तीन बार मिल चुकी हैं धमकियां
आपको बता दें कि हाईकोर्ट को पहली बार 31 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद 5 दिसंबर और 8 दिसंबर को भी ई-मेल के माध्यम धमकी दी गई थी। इन धमकियों के कारण न्याय व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इनके कारण सुनवाई बाधित हो रही है। वहीं हाईकोर्ट में मामलों के निपटान में देरी हो रही हैं। इससे न्यायिक व्यवस्था की कार्यकुशलता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आपको बता दें कि राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकियां मिलना आम बात हो चुकी है। इससे पहले भी प्रदेश कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसमें जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम भी शामिल है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News