Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan: ‘ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन’ को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने, एक दूसरे पर साधा निशाना | Parmarth TV

Rajasthan: ‘ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन’ को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने, एक दूसरे पर साधा निशाना | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बॉर्डर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हो गई है। इस मामले में प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। इस अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण और अवैध ढांचों को ढहाने की कार्रवाई पर सीधा टकराव सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कार्रवाई के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉर्डर इलाकों में हो रही कार्रवाई पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन के जरिए बॉर्डर के पास के मंदिर और मस्जिदों को टारगेट किया जा रहा है, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। इस पा डोटासरा ने मांग की कि अगर भारत सरकार के पास बॉर्डर क्लीन करने और आतंकवादियों को घुसने से रोकने का कोई एक्शन प्लान है, तो वह जनता को इससे अवगत कराए, इसमें विपक्ष साथ रहेगा

वहीं दूसरी तरफ जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति  करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस हमेशा से जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती आ रही हैं।  उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सीमा सुरक्षा के दायरे में आने वाले 50 किलोमीटर के दायरे में अगर बॉर्डर पर कोई भी अवैध आतिक्रमण है तो वह किसी भी देश की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए उन्हें ध्वस्त किया जा सकता है।

pc-zee news,wikipedia.org

 


Parmarth TV

Trending News