Parmarth TV
जयपुर। विधायक निधि में कथित कमीशनखोरी के आरोपों ने घिने खींवसर से भाजपा विधायक रेवंत राम डांगा, कांग्रेस की हिंडौन विधायक अनीता जाटव और बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने आज विधानसभा की सदाचार समिति की बैठक में अपना पक्ष रखा। सदाचार समिति ने तीन विधायकों से कमीशनखोरी के मामले में पूछताछ पूरी कर ली है।
खबरों के अनुसार, ऋतु बनावत अनीता जाटव और रेवंतराम डांगा से पूछताछ के दौरान विस्तृत सवाल-जवाब हुए। इस दौरान आरोपी विधायकों ने दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। रेवंतराम डांगा ने 15 दिन ऋतु बनावत ने 10 दिन और अनीता जाटव ने 7 दिन का समय सदाचार समिति से मांगा है।
तीन विधायकों द्वारा इस दौरान अपने सबूत पेश किए जाएंगे। इसके बाद समिति तथ्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर भी विधायकों को लेकर फैसला किया जाएगा।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







