Parmarth TV
इंटरेनट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं के बाद अब 12वीं कक्षा का परीक्षा घोषित करने वाला है। बोर्ड की ओर से मंगलवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। खबरों के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं की ओर से कला, साइंस और कॉमर्स का परिणाम एक साथ सुबह दस बजे घोषित किए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा ऑनलाइन माध्यम से परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
आपको बात दें कि इस साल 12वीं कक्षा के तीनों संकायों कला, विज्ञान और वाणिज्य में 8.2 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। कला वर्ग में सबसे अधिक करीब 6 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। विज्ञान वर्ग में लगभग 2.3 लाख और वाणिज्य वर्ग में करीब 30 हजार से अधिक परीक्षाथी परीक्षा में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि गत वर्ष भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं की ओर से विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के नतीजे एक साथ घोषित किए गए थे।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







