Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है ईंधन का भाव | Parmarth TV बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV क्या अब 1,000 रुपए के स्थान पर हर महीने मिलेगी 7,500 रुपए पेंशन? उठाया जा रहा है ये कदम | Parmarth TV EPFO: पीएफ कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,130 रुपए महंगी हुई कीमत, सोने के भी इतने बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs | Parmarth TV US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किया तीन ड्रोन से हमला किया, ट्रंप ने दी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश | Parmarth TV EPFO: पीएम कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV

Rajasthan: गुरु पूर्णिमा पर सीएम भजनलाल आज शिक्षा जगत को देंगे कई बड़ी सौगातों का तोहफा | Parmarth TV

Rajasthan: गुरु पूर्णिमा पर सीएम भजनलाल आज शिक्षा जगत को देंगे कई बड़ी सौगातों का तोहफा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश के शिक्षा जगत को कई बड़ी सौगातों का तोहफा देंगे। सीएम भजनलाल आज भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 691 करोड़ रुपए के शैक्षिक निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपए की डीबीटी करेंगे और 6 करोड़ रुपए के व्हीलचेयर, टेबलेट का वितरण करेंगे।

वहीं बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल भरतपुर जिले की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में बालिका सैनिक विद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित अन्य गणमान्य जन शामिल होंगे।

कक्षा 1 से 8 में अध्यनरत 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने एवं पठन को सहज बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल 'मिशन पढ़ो राजस्थान' के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के समस्त विद्यालयों में प्रतिदिन 7वें कालांश में पठन किया जाएगा।

अभिभावकों का विद्यालय से लगाव व भागीदारी बढ़ाने और विद्यार्थियों की वर्ष भर की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए निपुण कैलेंडर का भी विमोचन किया जाएगा।

जिसमें 155 करोड़ रुपए से अधिक लागत के कार्यों का किया लोकार्पण
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को धौलपुर के राजाखेड़ा की फूलपुर ग्राम पंचायत में लगभग 177 करोड़ रुपए के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 155 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का लोकार्पण तथा 21 करोड़ रुपये से अधिक लागत के कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

PC:dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News