Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

केरल में यूडीएफ सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ | Parmarth TV Canada: डॉसन सिटी में भीषण आग से ऐतिहासिक होटल राख | Parmarth TV Rajasthan: टल गई है राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV बड़ी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV America ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब ईरान के सामने रखी दी हैं ये पांच बड़ी शर्तें | Parmarth TV Rajasthan विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार इस स्तर पर पहुंचा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार | Parmarth TV

Rajasthan: दिया कुमारी कल पेश करेंगी बजट, संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का हो सकता है प्रावधान, ये घोषणाएं भी संभव | Parmarth TV

Rajasthan: दिया कुमारी कल पेश करेंगी बजट, संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का हो सकता है प्रावधान, ये घोषणाएं भी संभव  | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार का तीसरा सालाना बजट डिप्टी सीएम और वित्त् मंत्री दिया कुमारी बुधवार को विधानसभा में पेश करेंगी। कल पेश होने वाले इस बजट को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। इस बजट के माध्यम से दिया कुमारी युवाओं और महिलाओं को बड़ी सौगातें दे सकती हैं।

वहीं शहरों और गांवों के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं। खबरों के अनुसार, बजट में संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का प्रावधान किया जा सकता है। वहीं सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन में 15 प्रतिशत का इजाफा भी किया जा सकता है। वहीं इसी बजट में दो से ज्यादा बच्चों वालों के लिए निकाय, पंचायतीराज चुनाव लड़ने पर रोक हटाने के लिए बिल लाने का ऐलान किया जा सकता है। खबरों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बजट में कई बड़ी घोषणाएं किए जाने का संकेत दिया है।

एक लाख नई भर्तियों का ऐलान संभव

कल पेश होने वाले बजट में भजनलाल सरकार की ओर एक लाख नई भर्तियों का ऐलान किए जाने की भी संभावना है। ये प्रदेश के युवाओं के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी क्या-क्या ऐलान करती हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दिए हैं ये संकेत

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने संकेत दिया कि रोडवेज के बेड़े में सुधार करते हुए जनता के लिए बेहतर और आधुनिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। बजट में स्मार्ट क्लासरूम जैसी सौगातें दिए जाने का संकेत भी उन्होंने दिया है। भजनलाल सरकार की ओर से खेजड़ी को बचाने के लिए विधानसभा में विशेष बिल लाने की तैयारी की जा रही है।

PC:deshbandhu
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV