Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

केरल में यूडीएफ सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ | Parmarth TV Canada: डॉसन सिटी में भीषण आग से ऐतिहासिक होटल राख | Parmarth TV Rajasthan: टल गई है राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV बड़ी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV America ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब ईरान के सामने रखी दी हैं ये पांच बड़ी शर्तें | Parmarth TV Rajasthan विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार इस स्तर पर पहुंचा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार | Parmarth TV

Rahul Gandhi ने अब नरवणे की किताब को लेकर कर दिया है ये बड़ा दावा | Parmarth TV

Rahul Gandhi ने अब नरवणे की किताब को लेकर कर दिया है ये बड़ा दावा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर एक बड़ा दावा किया है। पब्लिकेशन हाउस पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की ओर से अभी किताब पब्लिश नहीं होने के दावे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोल दिया कि नरवणे की किताब अमेजन पर उपलब्ध है।

नरवणे की किताब के कथित सर्कुलेशन की जांच के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की ओर से बयान आया था कि अभी किताब पब्लिश नहीं हुई है।

इस पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यहां मिस्टर नरवणे का एक ट्वीट है जिसमें लिखा है कि बस मेरी किताब के लिंक को फॉलो करें। राहुल ने कहा कि मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि या तो मिस्टर नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पेंगुइन से ज्यादा नरवणे पर भरोसा है।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें