Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

केरल में यूडीएफ सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ | Parmarth TV Canada: डॉसन सिटी में भीषण आग से ऐतिहासिक होटल राख | Parmarth TV Rajasthan: टल गई है राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV बड़ी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV America ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब ईरान के सामने रखी दी हैं ये पांच बड़ी शर्तें | Parmarth TV Rajasthan विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार इस स्तर पर पहुंचा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार | Parmarth TV

T20 World Cup: क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आई खुशखबरी, पीसीबी ने लिया यू-टर्न, खेला जाएगा भारत-पाक मैच | Parmarth TV

T20 World Cup: क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आई खुशखबरी, पीसीबी ने लिया यू-टर्न, खेला जाएगा भारत-पाक मैच | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को ही कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा। अब ये तय हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार यू टर्न लेते हुए इसका ऐलान कर दिया है। अब मैच को लेकर बना गतिरोध समाप्त हो गया है।

पाकिस्तान की ओर से इस मैच के ​बहिष्कार का ऐलान किए जाने के बाद सोमवार को पूरे दिन इस संबंध में आईसीसी और पीसीबी आधिकारियों के बीच बातचीत होती रही। जिसका सकारात्मक परिणाम आया है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान सरकार की ओर से अपनी टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने के लिए मैदान में उतरने का निर्देश दिया है। इस प्रकार क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है।

बांग्लादेश पर भी नहीं होगा एक्शन
दूसरी और आईसीसी की ओर से बांग्लादेश की टीम पर टी20 विश्व कप से नाम वापस लेने के बाद भी किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं होगा। इस कारण बांग्लादेश की टीम पर ना तो उन पर बैन लगेगा और ना ही कोई पेनाल्टी लगाई जाएगी। जल्द ही बांग्लादेश को किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी भी दी जाएगी।

पाकिस्तान आज यूएसके के खिलाफ खेलेगी मैच
पाकिस्तानी टीम अभी कोलंबो में ही है। टीम आज अपना दूसरा मैच यूएसके के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारतीय टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले के लिए श्रीलंका जाएगी। इस बात का ऐलान बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया था। इस प्रकार से एक बार फिर से क्रिकेट प्रशंसकों को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें