Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान निकाय चुनाव होने जा रहे है, पहले चरण के लिए बुधवार को वोटिंग होनी हैं। लेकिन इन चुनावों के पहले भाजपा ने बगावत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। बीजेपी ने प्रदेशभर में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने, निर्दलीय प्रत्याशी बनने या परिजनों को चुनाव मैदान में उतारने वाले 41 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
जयपुर में हुई ज्यादा कार्रवाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पार्टी ने सबसे ज्यादा कार्रवाई जयपुर में की है, जहां 26 नेताओं पर संगठन ने कार्रवाई की। विद्याधर नगर में ही 13 पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है, जबकि प्रतापगढ़ में 7 नेताओं पर गाज गिरी है। अजमेर में भी बीजेपी ने बागियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां 6 नेताओं और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद बगावत करने वालों को हाईकमान की ओर से पहले ही चेतावनी दी गई थी। लेकिन नहीं मानने के बाद अब पार्टी ने सख्त रूख अखतियार करते हुए ये कार्रवाई की है।
pc- thestatesman.com
Parmarth TV







