इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमत में आज एक बार फिर से तेजी आई है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 606 रुपए बढ़ गई है। इसकी कीमत बढ़कर आज 1.53 लाख रुपए प्रति दस पर पहुंच गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 2,406 रुपए महंगी हुई है।
इससे एक किलो चांदी की कीमत बढ़कर 2.34 लाख रुपए हो गई है। आपको बात दें कि इस साल अब तक सोना 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच चुकी है।
वहीं 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर जा चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए और चांदी 3.86 लाख रुपए के स्तर पर पहुंच गई थी। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







