Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान Donald Trump की लोकेशन तक पहुंच गए थे ईरानी एजेंट, अब हुआ ये दावा | Parmarth TV Iran-US War: ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक ईरान खींच सकता हैं युद्ध को, बन रही ये रणनीति | Parmarth TV Abhijit Deepke का बड़ा बयान, कहा-फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक पार्टी नहीं बनाया जाएगा, राहुल गांधी से… | Parmarth TV LPG Price: क्या आज सस्ता हो गया है 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर, ये है ताजा रेट | Parmarth TV दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग का प्रकोप लगातार बरकरार | Parmarth TV अब नई परेशानी में घिरे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, मोबाइल में मिले 90 पोर्न वीडियो  | Parmarth TV Gold and Silver Prices: आज ये है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले… | Parmarth TV PM Vishwakarma Scheme: ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को मिलता है रोजाना 500 रुपए स्टाइपैंड, मिलते हैं ये लाभ भी | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, अब इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan: पंचायत और निकाय चुनाव के लिए आज निकली आरक्षण की लॉटरी, स्थिति हुई साफ | Parmarth TV

Rajasthan: पंचायत और निकाय चुनाव के लिए आज निकली आरक्षण की लॉटरी, स्थिति हुई साफ | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव अब पास में है। हालांकि तारीखों की घोषणा नहीं हुई हैं, वो जल्द ही हो जाएगी, आज इन चुनावों को लेकर स्वायत शासन विभाग की ओर से शहरी निकायों के प्रमुख के लिए लॉटरी निकाल दी गई है। प्रदेश में कुल 309 शहरी निकाय हैं, इनमें से 10 नगर निगम में मेयर, 51 नगर परिषद के सभापति और 248 नगर पालिकाओं के चेयरमैन के पदों पर आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। 

निकाली गई लॉटरी 

लॉटरी निकालने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की जो सीटें 2014 और 2019 में आरक्षित थी, उन्हें इस बार आरक्षण की सूची से बाहर किया है, इसके बाद बची हुई सीटों में एससी और एसटी में उनके जनसंख्या के आंकड़ों को अवरोही यानी सबसे ज्यादा जनसंख्या वाली सीट सबसे पहले के हिसाब से सूचीबद्ध की गई है। 

जयपुर संभाग की लिस्ट आई 

जयपुर संभाग में कठूमर, बड़ौदामेव, जमवारामगढ़, सिकराय, कानोता, भांडारेज, मनोहरपुर, कानोता, टपूकड़ा, माँढण, बस्सी, धोद, बुहाना, जमवारामगढ़ एससी के लिए आरक्षित की गई है. इसमें से एससी महिलाओं के लिए बस्सी, बड़ौदामेव, कठूमर और भांडारेज नगर पालिका आरक्षित की गई है


जोधपुर संभाग 

जोधपुर संभाग में सायला, मारवाड़ जंक्शन, मंडार, सिणधरी, मथानिया, धोरीमन्ना, सोजत रोड, समदड़ी, तिवरी, बाप एससी के लिए इनमें से एससी महिलाओं के लिए मथानिया, धोरीमन्ना, बाप आरक्षित की गई है।

pc- facebook

 

 


Parmarth TV

Trending News