Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan: पंचायत पुनर्गठन को लेकर डोटासरा ने भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश की जनता जानना चाहती है क्या यह… | Parmarth TV

Rajasthan: पंचायत पुनर्गठन को लेकर डोटासरा ने भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश की जनता जानना चाहती है क्या यह… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब पंचायत पुनर्गठन के नक्शे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। इस संबंध में डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि लोकतंत्र में फैसले जन-कल्याण की भावना से होते हैं, सरकारी मनमानी से नहीं। लेकिन भजनलाल सरकार के नौकरशाहों ने बिना जमीनी हकीकत समझे, बिना जनता से राय लिए, पंचायत पुनर्गठन का ऐसा नक्शा बना दिया जिसने पूरे राजस्थान में विरोध की आग भड़का दी है।

कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि बूंदी में जहां 1 किमी दूर वाली पंचायत छोड़कर ग्रामीणों को जोड़ा जा सकता था, वहां ग्रामीणों को 12 किमी दूर भेजा जा रहा है। डूंगरपुर से लेकर सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर तक जनता सड़क पर है, जगह-जगह चक्काजाम हो रहे हैं। सरोदा हो या भटवाड़ा हर तरफ एक ही आवाज है कि यह पुनर्गठन उनके विकास की राह में सबसे बड़ी रुकावट बन जाएगा।

जनता को परेशान करने की यह कैसी योजना है?

डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, क्या आपने या आपके अधिकारियों ने कभी इन गांवों का दौरा किया है? या फिर बंद कमरों में बैठकर केवल नक्शे पर पेन चलाकर पूरा भविष्य तय कर दिया? जनता को परेशान करने की यह कैसी योजना है? प्रदेश की मुखिया जी आपकी जवाबदेही बनती है प्रदेश की जनता जानना चाहती है क्या यह पुनर्गठन जनता के विकास के लिए है या सिर्फ सत्ता लाभ के लिए?

PC: etvbharat 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News