Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV

Rajasthan: पति किरोड़ी लाल मीणा को लेकर गोलमा देवी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

Rajasthan: पति किरोड़ी लाल मीणा को लेकर गोलमा देवी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी और पूर्व मंत्री गोलमा देवी मीणा एक बार फिर से चर्चा में आई हैं। उन्होंने करौली जिले के टोडाभीम में आयोजित टोडाभीम प्रीमियर लीग क्रिकेट महोत्सव के उद्घाटन समारोह में अपनी पति किरोड़ी लाल मीणा को लेकर बड़ी बात कही है।

खबरों के अनुसार, पूर्व मंत्री गोलमा देवी मीणा का मंच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गोलमा देवी ने इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा को लेकर कहा कि टोडाभीम का बाबा नहीं, फूफा है। फूफा उसी दिन आएगा, जिस दिन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। ये वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। टोडाभीम में लोग किरोड़ी लाल मीणा को उनके चाहने वालों ने जब उन्हें बाबा कहकर पुकारा तो गोलमा देवी ने ये बड़ी बात कही। आपको बता दे कि टोडाभीम गोलमा देवी का मायका है। इसी कारण उन्होंने कहा कि टोडाभीम का बाबा नहीं फूफा है।

मैं ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हूं, मुझे किसी ने पढ़ाया नहीं
प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रह चुकी गोलमा देवी ने मंच पर संबोधन करते हुए कहा कि कहा कि मैं ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हूं, मुझे किसी ने पढ़ाया नहीं। उन्होंने कहा कि पहले के समय में पढ़ाई नहीं करवाई जाती थी।

इस दौरान गोलमा देवी ने युवाओं को सीख देते हुए कहा कि मोबाइल खतरनाक है, आज के समय में लड़के-लड़कियां मोबाइल में उलझे हैं, जबकि शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। इस दौरान गोलमा देवी ने भी बोल दिया दिया कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से विकास के काम जरूर करवा लो, ऐसा नेता बार-बार नहीं मिलता।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News