Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV

Rajasthan: प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी अब और सुदृढ़, सीएम भजनलाल आज उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV

Rajasthan: प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी अब और सुदृढ़, सीएम भजनलाल आज उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर आज एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को भजनलाल सरकार की और से बड़ी सौगात मिलने वाली हैं। आज प्रदेशवासियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधाओं की विशेष सौगात मिलेगी। सीएम भजनलाल शर्मा बात अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल पर राज्य पथ परिवहन निगम की नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसआरटीसी की ओर से सर्विसलाइन पर ली गई 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसों, 79 स्टारलाइन बसों तथा 28 एसी वाहनों को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इन बसों के शामिल होने से राजस्थान रोडवेज के बेड़े में कुल 207 नई बसों की वृद्धि होगी।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर सुविधा की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक यातायात सुविधा का निरंतर विस्तार हो रहा है। इन नवीन बसों के संचालन से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के और सुदृढ़ होने के साथ ही आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

गोविंददेव जी की महाआरती में शामिल हुए भजनलाल
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान बुधवार को श्री गोविंददेव जी की महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के मध्य सपत्नीक आरती एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की।  मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का आत्मीयता के साथ अभिवादन किया।

इस दौरान श्री गोविंददेव जी मंदिर के महंत ने दुपट्टा ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आस्था, परंपरा एवं संस्कृति के इस अनूठे संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा व श्री बालमुकुंदाचार्य अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News