Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल और गहलोत ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल और गहलोत ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आज युग प्रवर्तक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि सनातन धर्म की गौरवगाथा को विश्वपटल पर स्थापित करने वाले युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया।

स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात कर सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें
सीएम भजनलाल ने कहा कि स्वामी जी की अदम्य चेतना, युवाओं को प्रेरित करने वाले क्रांतिकारी विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। आइए, स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात कर सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

स्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारतीय दर्शन और अध्यात्म की विजय पताका फहराई
वहीं पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि युग प्रवर्तक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। स्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारतीय दर्शन और अध्यात्म की विजय पताका फहराई। उनके ओजस्वी विचारों ने न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व के जनमानस को नई दिशा दी है। उनकी जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में हमें उनके आदर्शों को जीने की याद दिलाती है। आज के इस पावन अवसर पर, मैं समस्त युवाओं का आह्वान करता हूं कि वे स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करें। आइए, हम सब मिलकर चरित्र निर्माण, अडिग आत्मविश्वास और निस्वार्थ देशसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाएं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News