Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petro-Diesel Price: देश के बड़े महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल का रेट, राजस्थान में आज बिक रहा किस भाव | Parmarth TV चौतरफा लिवाली के बीच बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों के शेयर लुढ़के – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Tamil Nadu: थेनी जिले में जेल तोड़कर भागे 17 कैदी, बीमार होने का बहाना बना गार्ड पर हमला, तलाशी अभियान जारी | Parmarth TV बिक्री बढ़ने के बावजूद मारुति सुजुकी का मुनाफा 27 प्रतिशत घटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अकासा के बेड़े में शामिल हुआ 45वां विमान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV पूर्व मॉडल क्यूल ने Trump पर लगाया रेप का आरोप, कहा-उनके शरीर के कई हिस्सों से खून… | Parmarth TV SIR: ईसी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, आयोग ने ज्ञानेश कुमार पर अकेले फैसले लेने के आरोपों को किया खारिज | Parmarth TV रेलवे ने कर दिया है बड़ा बदलाव, आज से रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों… | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 2,442 रुपए हुई सस्ती, इतने गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के अधिकारी अचानक पहुंचे तेहरान, फिर… | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार की 33 अधिकारियों पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार और माफिया तत्वों से सांठगांठ के मामले में हुआ एक्शन | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार की 33 अधिकारियों पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार और माफिया तत्वों से सांठगांठ के मामले में हुआ एक्शन | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने भ्रष्टाचार और माफिया तत्वों से सांठगांठ के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 33 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बड़े प्रशासनिक कदम के तहत 17 सेवारत अधिकारियों की 2 से लेकर 4 वार्षिक वेतन वृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही सेवानिवृत्त हो चुके 16 अधिकारियों की पेंशन में कटौती और पेंशन रोकने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, वे कई तरह की गंभीर गतिविधियों और अनियमितताओं में लिप्त पाए गए थे। सबसे गंभीर मामले बजरी खनन माफिया और अवैध खनन गतिविधियों से अनुचित लाभ उठाने से जुड़े हैं। अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध खनन को बढ़ावा दिया और राज्य के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया।

प्रशासनिक सुधार और विभागीय जांच प्रक्रिया को गति देते हुए सरकार ने वृहद शास्ति से जुड़े कुल 30 मामलों का पूरी तरह से निस्तारण कर दिया है। सरकार ने निष्पक्षता का परिचय देते हुए जांच की पूरी पारदर्शिता बनाए रखी। विभागीय जांच के दौरान जिन 8 मामलों में अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं हो सके या साक्ष्य अपर्याप्त पाए गए, उन मामलों में संबंधित अधिकारियों को सभी आरोपों से सम्मानपूर्वक दोषमुक्त भी कर दिया गया है।

pc- etv bharat
 

Parmarth TV

Trending News