नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा के बेड़े में मंगलवार को 45वां विमान शामिल हुआ। एयरलाइंस ने बताया कि पंजीकरण संख्या वीटी-वाईबीयू वाला बोइंग का 737 मैक्स 8-200 विमान आज तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह इस साल उसके बेड़े में शामिल होने वाला 14वां विमान है।
Also Read : बिक्री बढ़ने के बावजूद मारुति सुजुकी का मुनाफा 27 प्रतिशत घटा
कंपनी ने कुल 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर दिए हैं जिनमें 45 उसके बेड़े में शामिल हो चुके हैं जबकि अन्य 181 अगले छह साल में मिलने हैं। अगस्त 2022 में शुरुआत के बाद महज चार साल में कंपनी देश की तीसरी सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी बन गयी है। उसके उड़ानों की संख्या 200 प्रति दिन से अधिक हो गयी है। अकासा की सेवा देश के 31 शहरों और सात अंतरराष्ट्रीय शहरों में उपलब्ध है।
Pic Credit : UNI







