इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा रेल से यात्रा की जाती है। रेल यात्रियों के लिए अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए आज से एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गया है।
यात्रियों को टिकट बुक करते समय 45 पैसे वाला वैकल्पिक यात्रा बीमा लेने के लिए डिजिटल भुगतान करना होगा। इसके लिए यात्री प्रीमियम नकद में जमा नहीं कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोनल रेलवे को इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
अब तक ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए डिजिटल भुगतान के माध्यम से बीमा लेने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती थी।अब इसे रेलवे की ओर से रिजर्वेशन काउंटरों तक भी बढ़ाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये कदम रेलवे की ओर से उठाया गया है।
PC: indianexpress







