Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश की आशा सहयोगिनी बहनों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। बता दें कि सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए उन्हें मानदेय में वृद्धि की बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की सीधी बढ़ोतरी के लिए आधिकारिक रूप से वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश की हजारों आशा सहयोगिनियों के जीवन में नई खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेशों के अनुसार, आशा सहयोगिनियों का मानदेय अब 4 हजार 959 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 5 हजार 455 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
मानदेय में की गई इस महत्वपूर्ण वृद्धि का वित्तीय लाभ आशा सहयोगिनियों को 1 अक्टूबर 2026 से देय होगा। इस बढ़ोतरी से प्रदेश भर में फैली आशा सहयोगिनी बहनों को हर महीने बेहतर वित्तीय संबल मिलेगा और उनके दैनिक जीवन के खर्चों में काफी आसानी होगी।
pc- india tv hindi
Parmarth TV







